मोबाइल क्या है और इसका आविष्कार किसने किया ?

मोबाइल क्या है और इसका आविष्कार किसने किया ?

हेलो दोस्तों, आपका फिर से स्वागत है | हमने आपको पिछली पोस्ट में नई जानकारी से परिचय करवाया था की जिसका टॉपिक था Best Small business idea, उम्मीद करता हूं वह जानकारी आपको बहुत पसंद आई होगी |

आज मैं आपको नहीं जानकारी देकर अवगत कराने वाला हूं कि मोबाइल फोन क्या होता है और मोबाइल फोन का आविष्कार किसने किया और मोबाइल फोन से है जोड़ी कुछ जानकारियां आपके साथ सांझा करूंगा, उम्मीद करता हूं आप इस पोस्ट को भी पहले वाली पोस्ट जितना ही प्यार देंगे |

मोबाइल हमारी दिनचर्या का एक हिस्सा बन गया है | पहले मोबाइल फोन का उपयोग सिर्फ बातचीत करने के लिए किया जाता था | परंतु आप मोबाइल फोन से बहुत सारे कार्य किए जा रहे हैं | जो की सोच पाना संभव नहीं था | मोबाइल को हिंदी भाषा में क्या कहा जाता है शायद आप भी यह बात जानना चाहते होंगे |

क्योंकि हमें उपयोग के साथ-साथ उस वस्तु के बारे में जानकारी होना चाहिए जिसका हम इस्तेमाल कर रहे हैं | आपके मन में ही कभी-कभी यह सवाल उठता है कि मोबाइल फोन को हिंदी में कहते क्या है और इस का आविष्कार किसने किया है | अगर आप भी मोबाइल फोन का इतिहास जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि आपको भी मोबाइल फोन से संबंधित सभी जानकारी मिल सके और मोबाइल का इतिहास जान सके |

mobile Launch

Mobile phone क्या है ?

मोबाइल फोन को अनेकों नामों से जाना जाता है जैसे कि Cell phone, cellular phone, wireless phone, mobile phone यह एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है | जिसके द्वारा हम दूर बैठे व्यक्ति से बातचीत आसानी से कर सकते हैं | या अपनी बात किसी दूसरे तक पहुंचा सकते हैं और अगले की बात सुन सकते हैं | आसान शब्दों में कहा जाए तो यह दूर बैठे व्यक्ति से बातचीत करने का एक साधन है | 

आज के आधुनिक युग में मोबाइल फोन का इस्तेमाल बहुत ही अधिक बढ़ गया है | पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ बात-चित  करने के लिए किया जाता था | लेकिन आज कल मोबाइल फोन से बहुत सारे कार्य किए जा रहे हैं जैसे की फोटो खींचना, वीडियो बनाना एवं वीडियो देखना, मैसेज भेजना, गाने सुनना, इंटरनेट का उपयोग करना, सोशल मीडिया  उपयोग करना इत्यादि |

दोस्तों यह सब की मोबाइल की कुछ आम बातें अब हम आपको बताएंगे कि मोबाइल का आविष्कार किसने किया और कब किया और इससे जुड़ी कुछ और बातें जो शायद आप अभी तक नहीं जानते होंगे |

Mobile का आविष्कार किसने किया था ?

जब शुरू शुरू में मोबाइल बनाया गया था तो इसका सिद्धांत सिर्फ बातचीत करना ही था | तब मोबाइलों का आकार बहुत बड़ा हुआ करता था | आज के जैसे छोटे मोबाइल नहीं हुआ करते थे | जिन्हें आसानी से जेब में रखकर कहीं भी ले जाया जा सकता | आजकल के मोबाइल इतने आधुनिक हो चुके हैं कि मोबाइल से ही सारे कार्य हो जा रहे हैं | पहले के मोबाइल सिर्फ रेडियो की तरह संदेश भेजने के लिए ही कार्य करते थे |
  • पहला मोबाइल फ़ोन सन 1973 में मोटोरोला कंपनी के John F. Mitchell और Martin Cooper ने बनाया था, जिसका वजन 2 Kg था | और कीमत 2 लाख रूपया था, फिर आया मोटोरोला का Dynatac 8000x मॉडल जिसका उपयोग 1983 में किया गया इसकी बेटरी को चार्ज कर करीब 35 Min तक बात की जा सकती थी,
  • सन 1979 में सबसे पहला Automated Cellular Network जापान में शुरू किया गया First Generation (1G ) System था, जिसकी मदद से एक साथ कई लोग आपस में कॉल कर सकते थे | कैमरा वाला मोबाइल फ़ोन की शुरुआत 1997 में हुई थी |
  • 1991 में 2g टेक्नोलॉजी Finland में Radiolinja ने शुरू की | और उसके पुरे 10 साल बाद 2001 में आया 3g जो जापान की कंपनी Ntt Docomo ने शुरू किया था, 1983 से 2014 तक लगभग 700 करोड़ मोबाइल फ़ोन का उपयोग किया गया था |
  • 2014 में सबसे ज्यादा फ़ोन बनाने वाली कंपनी Samsung, Nokia, Apple, और Lg था, जिसमे से 25% Phone Samsung ने बनाए और 13% Phone Nokia ने | और टेक्स्ट करने के लिए 160 लेटर्स की सीमा फ्रीडेलहम हेलीब्रांड नाम के जर्मन इंजनियर ने की | अब तक सबसे ज्यादा बिकने वाला फ़ोन Nokia 1100 है, जिसके 2003 में Launch होने के बाद 25 करोड़ से अधिक सेट बेचा जा चूका था|
हां दोस्तों तो आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी, आज हमने आपको बताया कि मोबाइल फोन क्या होता है, साथ ही कुछ बेसिक जानकारी दिया आपको और बताया कि मोबाइल फोन का आविष्कार किसने किया


अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं | हमारी पूरी टीम आप की सहायता करने की कोशिश करेंगे | अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो कमेंट और शेयर करना ना भूलें | अगर आप को भी किसी विषय से संबंधित जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं हम आपको उस विषय पर पूरी जानकारी प्रदान करें

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel